Followers

Showing posts with label anuvad. Show all posts
Showing posts with label anuvad. Show all posts

Sunday, August 14, 2011

गर जहाज़ ......

आज मुझे बहुत अच्छी एक कविता पर नज़र पड़ी .बंगला में ये कविता पढ़कर बहुत मज़ा आया | मैंने अनुवाद करने की कोशिश की है हो सकता है आप सबको भी अच्छा लगे | 

गर जहाज़ दरिया में चलाऊँ 
जम जाए झाग,लहर -थम जाऊं 

गर आलोकित मणि हाथ पर है रखते 
मणि बन जाए कांच देखते ही देखते

गर पीता हूँ झरने का पानी मीठा 
नमकीन स्वाद से जुबां है भर जाता 

अल्ला और मालिक को देता हूँ ये अर्जी 
पक्षी.... बाज़ का ऐसे उड़े जैसे मुर्गी 

कवि अबू-अल-शमकमक द्वारा रचित इस  कविता को पढ़कर हिंदी में अनुवाद करने में अपने आप को मैं रोक नही पाई |भूल-त्रुटि माफ़ करें 

Monday, February 28, 2011

प्रेम

ये व्याकुल वकुल के फूलों पर भ्रमर मरता पथ घूम-घूम कर
आसमान में ये कैसी सुगबुगाहट वायू मे भी एक फुसफुसाहट
ये वनांचल भी पुलकित होकर झूमे ये भ्रमर भी पथ भूलकर घूमे

ये मन वेदना सुमधुर होकर खुश है आज भुवन में बहकर

वंशी में है तानपुरी सी माया ये कौन है जो मेरे मन को चुराया
ये निखिल विश्व भी मरे घूम-घूम कर और मै मरुँ विरह सागर के तट पर

गुरुदेव की रचना से अनुदित 

Monday, August 9, 2010

जो आनंद है ............


जो आनंद है फूल गंध में 
जो आनंद है पंछी धुन में 
जो आनंद है अरुण आलोक में 
जो आनंद है शिशु के प्राण में 
जिस आनंद से वातास बहे 
जिस आनंद में सागर बहे 
जो आनंद है धूल कण में 
जो आनंद है तृण दल में 
जिस आनंद से आकाश है भरा 
जिस आनंद से भरा है तारा 
जो आनंद है सभी सुख में 
जो आनंद है बहते रक्त-कण में 
वो आनंद मधुर होकर 
तुम्हारे प्राणों पर  पड़े झरकर 
वो आनंद प्रकाश की तरह 
रह जाए तुम्हारे जीवन में भरकर 


कवि श्री सुकुमार राय के कविता से अनुदित 

Saturday, July 24, 2010

छोटा सा,एक रत्ती ,चूहा.........

  छोटा सा,एक रत्ती ,चूहा एक नन्हा 
आँखे अभी खुली नही एकदम काना 

टूटा एक दराज का जाली से भरा कोने में 
माँ के सीने से चिपक कर उनकी बाते सुने रे 

जैसे ही उसकी बंद आँखे खुली दराज के अन्दर 
देखा बंद है कमरा उसका लकड़ी का है चद्दर 

खोलकर अपने गोल-गोल आँखे देख दराज को बोला 
बाप  रे बाप!ये धरती सचमुच है कितना ss बड़ा 

कवी सुकुमार राय द्वारा रचित कविता का अनुवाद
इस  कविता  में  एक  सद्यजात चूहे की मनस्थिति का वर्णन किया गया है कोई भी बच्चा जनम लेने के पश्चात धीरे धीरे देखना शुरू करता है जनम के तुरंत बाद आँखे नही खुलती खुलती है तो देखने की क्षमता नही होती .इस कविता में इसी स्थिती का वर्णन किया गया है की जब उसकी आँखे खुली और देखना शुरू किया तो वो छोटा सा दराज़ भी बहुत बड़ा लगने लगा . 

Friday, July 23, 2010

मकड़ी और मक्खी


       (मकडी)
धागा  बुना   अंगना में मैंने
जाल बुना कल रात मैंने 
         जाला झाड साफ़ किया है वास *
आओ ना मक्खी मेरे घर
आराम मिलेगा बैठोगे जब 
         फर्श बिछाया देखो एकदम खास *
         (मक्खी)
छोड़ छोड़ तू और मत कहना 
बातों से तेरा मन गले ना 
         काम तुम्हारा क्या है मैं सब जानूं* 
फंस गया गर जाल के अन्दर 
कभी सुना है वो लौटा फिर 
         बाप रे ! वहाँ घुसने की बात ना मानूं *
           (मकड़ी)
हवादार है जाल का झूला 
चारों ओर  खिडकी है खुला 
          नींद आये खूब आँखे हो जाए बंद *
आओ ना यहाँ हाथ पाँव धोकर 
सो जाओ अपने पर मोड़कर 
          भीं-भीं-भीं उड़ना हो जाए बंद *
            (मक्खी)
ना चाहूँ मैं कोई झूला 
बातों में आकर गर स्वयं को भूला 
          जानूं है प्राण का बड़ा ख़तरा *
तेरे घर नींद गर आयी 
नींद से ना कोई जग पाए 
         सर्वनाशा है वो नींद का कतरा *
             (मकड़ी)
वृथा तू क्यों विचारे इतना 
इस कमरे में आकर देख ना 
         खान-पान से भरा है ये घरबार *
आ फ़टाफ़ट डाल ले मूंह में 
नाच-गाकर रह इस घर में 
         चिंता छोड़ रह जाओ बादशाह  की तरह *
              (मक्खी)
लालच बुरी बला है जानूं 
लोभी नहीं हूँ ,पर तुझे मैं जानूं 
          झूठा लालच मुझे मत दिखा रे  *
करें क्या वो खाना खाकर 
उस भोजन को दूर से नमस्कार 
          मुझे यहाँ भोजन नही करना रे *
              (मकडी)
तेरा ये सुन्दर काला बदन 
रूप तुम्हारा सुन्दर सघन 
          सर पर मुकुट आश्चर्य से निहारे  *
नैनों में हजार माणिक जले 
इस इन्द्रधनुष पंख तले 
          छे पाँव से आओ ना धीरे-धीरे *
            (मक्खी)
मन मेरा नाचे स्फूर्ति से 
सोंचू जाऊं एक बार धीरे से 
            गया-गया-गया मैं बाप रे!ये क्या पहेली *
ओ भाई तुम मुझे माफ़ करना 
जाल बुना तुमने मुझे नहीं फसना 
          फंस जाऊं गर काम नआये कोई सहेली *
              (उपसंहार)
दुष्टों की बातें होती चाशनी में डुबोया 
आओ गर बातों में समझो जाल में फंसाया 
          दशा तुम्हारा होगा ऐसा ही सुन लो *
बातों में आकर ही लोग मर जाए 
मकड़जीवी धीरे से समाये 
           दूर से करो प्रणाम और फिर हट लो * 

कवि सुकुमार राय द्वारा रचित काव्य का अनुवाद 

          



Tuesday, July 13, 2010

दिन में दिखा तारा



लौटे सब स्कूल में अब 
समाप्त  हुआ छुट्टी 
फिर से चले किताब लिए 
सब है दुखी-दुखी 

पढने के बाद सब बच्चों  का 
इरादा क्या था इसबार 
समय हुआ है अब 
हिसाब देने की है दरकार 

किसी ने पढ़ा  पोथी पत्र 
और किसी ने किये केवल गप्प
कोई तो था किताबी कीड़ा 
और कुछ  ने पढ़ा अल्प 

कुछ बच्चो ने रट्टा मारा 
किया रटकर याद 
कुछ ने तो बस किसी तरह 
समय दिया काट 

गुरूजी ने डांटकर पूछा 
सुन रे तू गदाई 
इस बार तुने पढ़ा भी कुछ 
या खेलकर समय बिताई 

गदाई ने तो डर के मारे 
आँखे फाड़कर खाँसा
इस बार तो पढ़ाई भी था 
कठिन सर्वनाशा 

ननिहाल मै घूमने गया 
पेड़ पर खूब चढ़ा 
धडाम से मै ऐसे गिरा 
दिन में दिखा तारा 

कवि सुकुमार राय द्वारा रचित कविता का काव्यानुवाद 

Tuesday, July 6, 2010

अच्छा ही अच्छा..........

इस दुनिया में सब है अच्छा 
असल भी अच्छा नक़ल भी  अच्छा

सस्ता भी अच्छा महँगा भी अच्छा 
तुम भी अच्छे मै भी अच्छा 

वहां गानों का छंद भी अच्छा 
यहाँ फूलों का गंध भी अच्छा 

बादल से भरा आकाश भी अच्छा 
लहरों को जगाता वातास भी अच्छा 

ग्रीष्म अच्छा वर्षा भी अच्छा 
मैला  भी अच्छा साफ़ भी अच्छा 

पुलाव अच्छा कोरमा भी अच्छा 
मछली परवल का दोरमा भी अच्छा 

कच्चा भी अच्छा पका भी अच्छा 
सीधा भी अच्छा टेढा भी अच्छा 

घंटी भी अच्छी ढोल भी अच्छा 
चोटी भी अच्छा गंजा भी अच्छा 

ठेला गाडी ठेलना भी अच्छा 
खस्ता पूरी बेलना भी अच्छा 

गिटकीड़ी गीत सुनने में अच्छा 
सेमल रूई धुनने में अच्छा 

ठन्डे पानी में नहाना भी अच्छा 
पर सबसे अच्छा है ...................

सूखी रोटी और गीला गुड 

कवि सुकुमार राय के कविता का काव्यानुवाद 

comments in hindi

web-stat

'networkedblogs_

Blog Top Sites

www.blogerzoom.com

widgets.amung.us