| 1- देखो काली घटा है घिर आया नाव किनारे को है चल पडा बादल है गरजा तूफ़ान भी लरजा मेरे साजन तुम हो कहाँ ? 2- सन-सन बहे ये पागाल पवन बिजली से आलोकित है गगन क्या करूँ घर में मैं सजन जिया धडके कभी रुके धड़कन घन बरसे सैलाब है बहे मेरे साजन तुम हो कहाँ ? 3- तूफ़ान उत्ताल नाव भी डोले ये घरबार तूफ़ान ले उड़े अब की बार न जाने दूं सजन है मेरा-तुम्हारा अटूट बंधन 4- घनघोर अँधेरा द्वार है खुला ऐसे में सजन तुम आखिर हो कहाँ ? |
Followers
Showing posts with label KAVITA. Show all posts
Showing posts with label KAVITA. Show all posts
Sunday, April 17, 2011
साजन तुम हो कहाँ ?
Saturday, March 19, 2011
होली मुबारक
रंगों से भरा मौसम आया
गुलशन खुशबू से महकाया
बच्चे बूढ़े नर नारी सब
होली के रंग में है नहाया
हम तो बस ये चाहे रब से
झोली भर जाए खुशियों से
आओ मिलकर खेले होली
कटुता भूल लग जाए गले से
होली मुबारक
Wednesday, September 22, 2010
मन बंजारा
मेरे इस रेगिस्तान मन में
बूँद प्यार का गर टपक जाए
रेत गीली हो जाय
दिल का दामन भर जाय
प्यार का जो सौगात मिला
मन पंछी बन उड़ जाए
रहे न जीवन से गिला
जाने क्यों मन भटका जाय
ढूंढे किसे ये मन बंजारा
है आवारा बादल की तलाश
पाकर मन कहे 'मै हारा'
इतना प्यार उड़ेलूँ उसका ..
आवारापन संभल जाए
वो बूँद बन जाए बादल का
और इस सूखे मन में टपक जाए
Tuesday, September 14, 2010
आज हिंदी दिवस है . सभी हिंदी चिट्ठाकारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाइयां.........
आज हिंदी दिवस है . सभी हिंदी चिट्ठाकारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाइयां .इस अवसर पर प्रस्तुत है एक कविता
निजु भाषा उन्नति अह़े सब उन्नति के मूल
बिनु निजु भाषा ज्ञान के मिटे न हिय के शूल
--- "भारतेंदु हरिश्चंद "----
अब प्रस्तुत है मेरी लिखी एक कविता :
तेरी अधरों की मुस्कान
देखने को हम तरस गए
घटाए भी उमड़-घुमड़ कर
यहाँ वहाँ बरस गए
पर तेरी वो मुस्कान
जो होंठों पर कभी कायम था
पता नहीं क्यों किस जहां में
जाकर सिमट गए
तेरी दिल की पुकार
सुनना ही मेरी चाहत है
प्यार की कशिश को पहचानो
ये दिल तुझसे आहत है
मुस्कुराना गुनाह तो नहीं
ज़रिया है जाहिर करने का
होंठो से न सही इन आँखों से
बता दो जो दिल की छटपटाहट है
निजु भाषा उन्नति अह़े सब उन्नति के मूल
बिनु निजु भाषा ज्ञान के मिटे न हिय के शूल
--- "भारतेंदु हरिश्चंद "----
अब प्रस्तुत है मेरी लिखी एक कविता :
तेरी अधरों की मुस्कान
देखने को हम तरस गए
घटाए भी उमड़-घुमड़ कर
यहाँ वहाँ बरस गए
पर तेरी वो मुस्कान
जो होंठों पर कभी कायम था
पता नहीं क्यों किस जहां में
जाकर सिमट गए
तेरी दिल की पुकार
सुनना ही मेरी चाहत है
प्यार की कशिश को पहचानो
ये दिल तुझसे आहत है
मुस्कुराना गुनाह तो नहीं
ज़रिया है जाहिर करने का
होंठो से न सही इन आँखों से
बता दो जो दिल की छटपटाहट है
Friday, September 10, 2010
मेरी चाहत

पेड़ के पीछे से
झरनों के नीचे से
नदियों के किनारे से
बागियों के दामन से
पहाड़ों की ऊँचाई से
नाम तेरा पुकारूं
झरनों के नीचे से
नदियों के किनारे से
बागियों के दामन से
पहाड़ों की ऊँचाई से
नाम तेरा पुकारूं
पेड़ो से टकराकर
झरनों से लिपटकर
नदियों से बलखाकर
बागियों को महकाकर
पहाडो की वादियों से
नाम तेरा गूंजे
तुझे कई बार सुनाई दे
झरनों से लिपटकर
नदियों से बलखाकर
बागियों को महकाकर
पहाडो की वादियों से
नाम तेरा गूंजे
तुझे कई बार सुनाई दे
Friday, September 3, 2010
रात का सूनापन
रात का सूनापन
मेरी जिन्दगी को सताए
दिन का उजाला भी
मेरे मन को भरमाये
क्यों इस जिन्दगी में
सूनापन पसर गया
खिलखिलाती ये जिन्दगी
गम में बदल गया
आना मेरी जिन्दगी में तेरा
एक नया सुबह था
वो रात भी नयी थी
वो वक्त खुशगवार था
वो हाथ पकड़ कर चलना
खिली चांदनी रात में
सुबह का रहता था इंतज़ार
मिलने की आस में
पर जाने वो हसीं पल
मुझसे क्यों छिन गया
जो थे इतने पास-पास
वो अजनबी सा बन गया
मेरे अनुरागी मन को
बैरागी बना दिया
रोग प्रेम का है ही ऐसा
कभी दिल बहल गया
कभी दिल दहल गया
Wednesday, September 1, 2010
पर्वत कहे
कभी मै भी था हरा भरा
मुझमे था कई जीवो का बसेरा
नदियाँ,झरना ,पेड़ ,पौधे
इन सबसे ही था मै भरा
पर इंसानों को ये न भाया
जीवो को मैंने है क्यों पाला
पशुओं की पशुता वो सह ना पाए
पशुओं की भाषा समझ न पाए
कटते चले गए जंगल पहाड़-पर्वत
सूखी नदियाँ ,झरने अरे!ये किसकी आह्ट
ओ हो! ये तो इन्सां है जो बुद्धजीवी है कहलाता
और हरे रंग को पीले में परिवर्तित है कर सकता
आखिर उसकी बुद्धि ने ये रंग दिखाया
हरी-भारी हरियाली को पीले रेगिस्तान में बदल डाला
न रहे पशु-पक्षी न ही जानवर
अब इन्सां भी नही आते जो गए थे ये काम कर
उन्हें अब क्या मिलेगा इस मरूभूमि में
उनको चाहिए एक और हरियाली
जिसे बदलना है पीले रेगिस्तान में
गिरगिट इन्सां को रंग बदलना आता है
मुझमे था कई जीवो का बसेरा
नदियाँ,झरना ,पेड़ ,पौधे
इन सबसे ही था मै भरा
पर इंसानों को ये न भाया
जीवो को मैंने है क्यों पाला
पशुओं की पशुता वो सह ना पाए
पशुओं की भाषा समझ न पाए
कटते चले गए जंगल पहाड़-पर्वत
सूखी नदियाँ ,झरने अरे!ये किसकी आह्ट
ओ हो! ये तो इन्सां है जो बुद्धजीवी है कहलाता
और हरे रंग को पीले में परिवर्तित है कर सकता
आखिर उसकी बुद्धि ने ये रंग दिखाया
हरी-भारी हरियाली को पीले रेगिस्तान में बदल डाला
न रहे पशु-पक्षी न ही जानवर
अब इन्सां भी नही आते जो गए थे ये काम कर
उन्हें अब क्या मिलेगा इस मरूभूमि में
उनको चाहिए एक और हरियाली
जिसे बदलना है पीले रेगिस्तान में
गिरगिट इन्सां को रंग बदलना आता है
Tuesday, August 31, 2010
कवि की नायिका तू अति सुन्दर
अधर सुन्दर
वदन सुन्दर
नयन सुन्दर
हँसी सुन्दर
ह्रदय सुन्दर
गमन सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
————————
वचन सुन्दर
चरिता सुन्दर
वसन सुन्दर
करवट सुन्दर
चलना सुन्दर
भ्रमण सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
————————-
नृत्य सुन्दर
गीत सुन्दर
भोजन सुन्दर
शयन सुन्दर
रूप सुन्दर
तिलक सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
—————————
गुंजन सुन्दर
माला सुन्दर
पुष्प सुन्दर
कंटक सुन्दर
अंजलि सुन्दर
ये पग सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
—————————
वदन सुन्दर
नयन सुन्दर
हँसी सुन्दर
ह्रदय सुन्दर
गमन सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
————————
वचन सुन्दर
चरिता सुन्दर
वसन सुन्दर
करवट सुन्दर
चलना सुन्दर
भ्रमण सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
————————-
नृत्य सुन्दर
गीत सुन्दर
भोजन सुन्दर
शयन सुन्दर
रूप सुन्दर
तिलक सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
—————————
गुंजन सुन्दर
माला सुन्दर
पुष्प सुन्दर
कंटक सुन्दर
अंजलि सुन्दर
ये पग सुन्दर
कवि की नायिका तू
अति सुन्दर
—————————
प्रकृति का खेल
(१)
ये रोशनी
भी न जाने क्या-क्या
गुल खिलाती है
कभी सूरज
की किरण और कभी
चन्दा की चांदनी
कहलाती है (२)
सूरज की तो क्या कहे हम
आता है उषा के साथ
जाता है संध्या के साथ
सोता है निशा के साथ
उठता है किरण के साथ
रहता है रौशनी के साथ
और छुपता है
वर्षा के साथ ~ ~ ~
जाता है संध्या के साथ
सोता है निशा के साथ
उठता है किरण के साथ
रहता है रौशनी के साथ
और छुपता है
वर्षा के साथ ~ ~ ~
Labels:
KAVITA
Sunday, August 29, 2010
'ध्रुवतारा'
तारा टूटा है दिल तो नही
चहरे पर छाई ये उदासी क्यों
इनकी तो है बरात अपनी
तुम पर छाई ये विरानी क्यों
न चमक अपनी इन तारों की
न रोशनी की राह दिखा सके
दूर टिमटिमाती इन तारों से
तुम अपना मन बहलाती क्यों
कहते है ये टूटते तारे
मुराद पूरी करता जाय
पर नामुराद मन को तेरी
टूटते हुए छलता जाए क्यों
मत देखो इन नक्षत्रों को
इसने सबको है भरमाया
गर देखना ही है देखो उसे
जो अटल अडिग वो है 'ध्रुवतारा'
Labels:
KAVITA
Saturday, August 21, 2010
नज़्म
(1)
चाँद खिला पर रौशनी नही आयी
रात बीती पर दिन न चढ़ा
अर्श से फर्श तक के सफ़र में
कमबख्त रौशनी तबाह हो गया
(2)
दिल की हालत कुछ यूं बयान हुई
कुछ इधर गिरा कुछ उधर गिरा
राह-ए-उल्फत का ये नजराना है जालिम
न वो तुझे मिला न वो मुझे मिला
चाँद खिला पर रौशनी नही आयी
रात बीती पर दिन न चढ़ा
अर्श से फर्श तक के सफ़र में
कमबख्त रौशनी तबाह हो गया
(2)
दिल की हालत कुछ यूं बयान हुई
कुछ इधर गिरा कुछ उधर गिरा
राह-ए-उल्फत का ये नजराना है जालिम
न वो तुझे मिला न वो मुझे मिला
Friday, August 6, 2010
विरह
दुःख तुमने जो दिए
सहा न जाए
सुख मुझसे दूर भागे
रहा न जाए
वंचित हूँ तुम्हारे प्यार से
क्यों समझ ना आये
कटी हूँ मैं जीवन से कैसे
कहा ना जाए
तुम्हारा वो संगसुख
भुलाया ना जाए
वो मृदु स्पर्श प्रेम वचन
क्यों याद आये
वो आलिंगन वो दुःख-सुख में
साथ का किया था वादा
कैसे मै विस्मरण करूँ उन पलों को
वो स्मरण रहेंगे सदा
तुमने अपने दायित्व से
क्यों मूंह फेर लिया
कोई गुप्त कारण है या यूं ही
मुझे रुसवा किया
क्यों ऐसा लगे की तुम
अवश्य लौटोगे
मेरे साथ किया गया वादा
तुम अवश्य निभाओगे
ये जो लोग कहे की जानेवाला
वापस न आये कभी
मै जानूं तुम कोई गया वक्त नही हो
जो लौट न पाओगे
ज़रा इधर भी .....
|
Labels:
KAVITA
Tuesday, August 3, 2010
नियति
न सरकार से डर
न सरकार को डर
न पुलिस से डर
न पुलिस को डर
गर हो आम जनता
तो भटको दर-ब-दर
ये गिरता प्रशासन स्तर
और ये जीवन तीतर बीतर
न सरकार को डर
न पुलिस से डर
न पुलिस को डर
गर हो आम जनता
तो भटको दर-ब-दर
ये गिरता प्रशासन स्तर
और ये जीवन तीतर बीतर
Friday, July 30, 2010
धरित्री पर खडा हूँ मै
धरित्री पर खडा हूँ मै
अटल अडिग जड़ा हूँ मै
नीव है मेरा गर्त में
फौलाद सा कड़ा हूँ मै (1)
पर्वत मुझे सब कहे
वन को अंक में लिए
झरनों ,नदों से हूँ सुसज्जित
देश का रक्षक हूँ मै (2)
शत्रु को डराऊं मै
पशुओं को छिपाऊँ मै
औषधों से इस धरा को
अजर अमर बनाऊँ मै (3)
फिर ये कैसी शत्रुता
वन को क्यों है काटता
रे मनुष्य संभल जा
मैं हूँ तुम्हारी आवश्यकता (4)
क्यों हो वन को काटते
नदी को क्यों हो मोड़ते
ये प्रवाह ,ये तरंग स्वतः है
इसे हो तुम क्यों छेड़ते (5)
व्यथा ये मन की नदी कहे
नालों से क्यों हो जोड़ते
जल जीव को भी हक़ है ये
जीये और जीते रहे (6)
वन्य प्राणी ये कहे
वृक्ष क्यों ये कट गए
पनाह है ये जीवों का
तुम आये और काट के चल दिए (7)
परिणाम है बहुत बुरा
धरती बंजर कहलायेगा
ना बरसेंगे ये घनघटा
ना तूफां को रोक पायेगा (8)
Labels:
KAVITA
Monday, July 26, 2010
कविता रच डाली
आसमान में बादल छाया
छुप गया सूरज शीतल छाया
मेरे इस उद्वेलित मन ने
कविता रच डाली
कारी बदरी मन भरमाया
मन-मयूर ने पंख फैलाकर
कविता रच डाली
गीली मिटटी की खुश्बू से
श्यामल-श्यामल सी धरती से
मन के अन्दर गीत जागा और
कविता रच डाली
ये धरती ये कारी बदरी
मन को भरमाती ये नगरी
उद्वेलित कर गयी इस मन को और मैंने
कविता रच डाली
Labels:
KAVITA
Wednesday, July 21, 2010
देश बेच डाला...............
बस्तों और किताब ने मिलकर
बचपन खो डाला
माता-पिता के दबाव ने मिलकर
बचपन धो डाला
समाज के कुरीतियों ने तो
शोषण कर डाला
प्रशासन की अकर्मण्यता ने तो
सेंध लगा डाला
सरकार की ढुलमुल नीतियों ने तो
महंगाई कर डाली
विरोधियों की राजनीति ने तो
नक्सल बना डाला
पडोसी देश के हुज्जत ने तो
नीद उड़ा डाली .
कोई आश्चर्य नही की इन सबने
देश बेच डाला
Labels:
KAVITA
Monday, July 5, 2010
कागज़ कलम लिए............
कागज़ कलम लिए बैठा हूँ सद्य
आषाड़ में मुझे लिखना है बरखा का पद्य
क्या लिखूं क्या लिखूं समझ ना पाऊँ रे
हताश बैठा हूँ और देखूं बाहर रे
घनघटा सारादिन नभ में बादल दुरंत
गीली-गीली धरती चेहरा सबका चिंतित
नही है काम घर के अन्दर कट गया सारादिन
बच्चों के फुटबोल पर पानी पड़ गया रिमझिम
बाबुओं के चहरे पर नही है वो स्फूर्ति
कंधे पर छतरी हाथ में जूता किंकर्तव्य विमूढ़ मूर्ती
कही पर है घुटने तक पानी कही है घना कर्दम
फिसलने का डर है यहाँ लोग गिरे हरदम
मेढकों का महासभा आह्लाद से गदगद
रातभर गाना चले अतिशय बदखद
श्री सुकुमार राय द्वारा रचित काव्य का काव्यानुवाद
पिंजरे की चिड़िया थी
पिंजरे की चिड़िया थी सोने के पिंजरे में
वन कि चिड़िया थी वन में
एकदिन हुआ दोनों का सामना
क्या था विधाता के मन में
वन की चिड़िया कहे सुन पंजरे की चिड़िया रे
वन में उड़े दोनों मिलकर
पिंजरे की चिड़िया कहे वन की चिड़िया रे
पिंजरे में रहना बड़ा सुखकर
वन की चिड़िया कहे ना ......
मैं पिंजरे में कैद रहूँ क्योंकर
पिंजरे की चिड़िया कहे हाय
निकलूँ मैं कैसे पिंजरा तोड़कर
वन की चिड़िया गाये पिंजरे के बाहर बैठे
वन के मनोहर गीत
पिंजरे की चिड़िया गाये रटाये हुए जितने
दोहा और कविता के रीत
वन की चिड़िया कहे पिंजरे की चिड़िया से
गाओ तुम भी वनगीत
पिंजरे की चिड़िया कहे सुन वन की चिड़िया रे
कुछ दोहे तुम भी लो सीख
वन की चिड़िया कहे ना ...........
तेरे सिखाये गीत मैं ना गाऊं
पिंजरे की चिड़िया कहे हाय!
मैं कैसे वनगीत गाऊं
वन की चिड़िया कहे नभ का रंग है नीला
उड़ने में कहीं नहीं है बाधा
पिंजरे की चिड़िया कहे पिंजरा है सुरक्षित
रहना है सुखकर ज्यादा
वन की चिड़िया कहे अपने को खोल दो
बादल के बीच, फिर देखो
पिंजरे की चिड़िया कहे अपने को बांधकर
कोने में बैठो, फिर देखो
वन की चिड़िया कहे ना.......
ऐसे में उड़ पाऊँ ना रे
पिंजरे की चिड़िया कहे हाय
बैठूं बादल में मैं कहाँ रे
ऐसे ही दोनों पाखी बातें करे रे मन की
पास फिर भी ना आ पाए रे
पिंजरे के अन्दर से स्पर्श करे रे मुख से
नीरव आँखे सबकुछ कहे रे
दोनों ही एक दूजे को समझ ना पाए रे
ना खुद समझा पाए रे
दोनों अकेले ही पंख फड़फड़आये
कातर कहे पास आओ रे
वन की चिड़िया कहे ना............
पिंजरे का द्वार हो जाएगा रुद्ध
पिंजरे की चिड़िया कहे हाय
मुझमे शक्ति नही है उडूं खुद
गुरुदेव रविन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित काव्य का काव्यानुवाद
Thursday, July 1, 2010
धरा ने अपने प्रांगन में................
धरा ने अपने प्रांगन में
निमंत्रण दिया है जन-जन को
त्रिनासन है बिछाया
तृप्त जो करना है
प्रानमन को
नदी ने भी निमंत्रण सुन
समर्पित किया अपने जल को
आकाश भी आ पहुंचे
लेकर साथ पवन देव को
सूर्य और चन्द्रमा ने तो
सुसज्जित किया अपने किरण से
पवन देव ने निमंत्रण स्थल को
शीतल किया अपने बल से
मृदु भाव से पशु-पक्षी ने
अपना स्थान ग्रहण किया
ये मनोरम दृश्य देख
तीनो लोक अभीभूत हुआ
ये मनोरम दृश्य देख
तीनो लोक अभीभूत हुआ
Tuesday, June 29, 2010
मेरी राह है तुमसे जुदा..
मेरी राह है तुमसे जुदा
बहुत दूर न चल सका
बदला राह

क्या कभी मेरे फूलों में
गुथेंगी माला तुम्हारे नाम का
बनेगा हार
तुम्हारी बंसी बजे दूर हवा में
रोते हुए वो किसे पुकारे
चलते-चलते मैं थक गया
बैठा राह किनारे
तरू छाया में
दर्द छिपा है साथी खोने का
किसे मैं कहूं ये मन कि व्यथा
राह पकड़ चला पथिक
अपने पथ पर, मुझे छोड़कर
मेरी राह है सबसे जुदा
बहुत दूर न चल सका
बदला राह

क्या कभी मेरे फूलों में
गुथेंगी माला तुम्हारे नाम का
बनेगा हार
तुम्हारी बंसी बजे दूर हवा में
रोते हुए वो किसे पुकारे
चलते-चलते मैं थक गया
बैठा राह किनारे
तरू छाया में
दर्द छिपा है साथी खोने का
किसे मैं कहूं ये मन कि व्यथा
राह पकड़ चला पथिक
अपने पथ पर, मुझे छोड़कर
मेरी राह है सबसे जुदा
Subscribe to:
Posts (Atom)
comments in hindi
web-stat
licenses

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative Works 2.5 India License.




